नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 38.54 प्रतिशत बढ़कर 5,021.47 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने बुधवार को तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।
एमएंडएम ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,624.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 51,579.95 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 41,464.98 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 41,464.98 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 37,096.65 करोड़ रुपये था।
वाहन विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में समूह को नई श्रम संहिताओं के कारण 292.94 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च उठाना पड़ा।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए एम एंड एम समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक अनीश शाह ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में समूह का मजबूत परिचालन प्रदर्शन वृद्धि पर उसके स्पष्ट ध्यान और अनुशासित क्रियान्वयन का परिणाम है।
भाषा योगेश अजय
अजय