अब मोदी सरकार ने बनाई राष्ट्रीय केमिकल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना, जानिए पूरा डिटेल
अब मोदी सरकार ने बनाई राष्ट्रीय केमिकल में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना, जानिए पूरा डिटेल
नयी दिल्ली: सरकार राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लि. (आरसीएफएल) में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है और शेयर बिक्री प्रक्रिया के प्रबंधन के लिये मर्चेन्ट बैंकर तथा विधि कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की है।
Read More: दिग्गी ने कहा- टाइगर खतरनाक मूड में है, सीएम ने कहा – यह सब आप ही से सीखा है
निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने एक नोटिस में कहा कि इसमें रूचि रखने वाले मर्चेन्ट बैंकर और विधि परामर्शदाताओं को क्रमश: 28 जनवरी और 29 जनवरी तक बोलियां जमा करनी होगी। सरकार की आरसीएफएल में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है और उसकी बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 10 प्रतिशत विनिवेश की योजना है।
Read More: श्मशान घाट पर छत ढहने से अब तक 21 लोगों की मौत, 20 घायल
मर्चेन्ट बैंकर को सरकार को बिक्री पेशकश के समय और तौर-तरीकों के बारे में परमर्श देना होगा। साथ ही बेहतर रिटर्न सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा जहां भी जरूरत होगी, नियामकीय एजेंसियों से मंजूरी और छूट हासिल करने में मदद करनी होगी। सरकार शेयर बिक्री प्रक्रिया के प्रबंधन के लिये दो मर्चेन्ट बैंकरों की नियुक्ति करेगी। आरसीएफ का शेयर शुक्रवार को 54 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा बाजार भाव पर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सरकारी खजाने को करीब 300 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

Facebook


