मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ा, नयी विधि कंपनी बनाई

मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ा, नयी विधि कंपनी बनाई

मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ा, नयी विधि कंपनी बनाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 19, 2021 10:38 am IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) जाने-माने कॉरपोरेट अधिवक्ता मोहित सराफ ने लूथरा एंड लूथरा से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने एक नयी विधि कंपनी सराफ एंड पार्टनर्स शुरू की है। यह एक स्वतंत्र पूर्ण सेवा विधि उपक्रम है, जिसके कार्यालय दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में हैं।

सराफ एलएंडएल पार्टनर्स (पूर्व में लूथरा एंड लूथरा लॉ आफिसीज) के सह-संस्थापक थे। यह देश की प्रमुख कॉरपोरेट विधि कंपनियों में से है।एलएंडएल दो भागीदारों वाली भागीदारी कंपनी है जिसका परिचालन मोहित सराफ द्वारा राजीव लूथरा के साथ सहयोग में किया जा रहा था।

एक बयान में बताया गया है कि सराफ एंड पार्टनर्स दोनों भागीदारों सराफ और लूथरा के बीच युवा भागीदारों के साथ कंपनी का स्वामित्व साझा करने को लेकर कई विवादों के बाद अस्तित्व में आई है। बयान में कहा गया है कि इसके बाद लूथरा ने गैरकानूनी तरीके से सराफ को भागीदारी से हटा दिया। इससे दोनों भागीदारों के बीच विवाद का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंचा।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जनवरी, 2021 को सराफ के पक्ष में फैसला दिया था। उसके बाद दोनों भागीदार अलग होने के लिए सहमत हो गए।

लूथरा के स्वामित्व वाली इकाई को अनुबंध के निपटान पर एलएंडएल या लूथरा एंड लूथरा लॉ आफिसीज का ब्रांड नाम इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही एक अलग इकाई सराफ एंड पार्टनर्स अस्तित्व में आई है। इस कंपनी के 84 भागीदारों में से 21 भागीदार वे हैं जिन्होंने एलएंडएल पार्टनर्स से इस्तीफा दिया है और वे सराफ एंड पार्टनर्स के साथ जुड़ रहे हैं।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में