डेटा सेंटर क्षेत्र में 200 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की उम्मीद: अश्विनी वैष्णव

Ads

डेटा सेंटर क्षेत्र में 200 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की उम्मीद: अश्विनी वैष्णव

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) सरकार को उम्मीद है कि देश में डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश 200 अरब डॉलर को पार कर जाएगा और इस पारिस्थितिकी तंत्र को बिजली देने के लिए परमाणु ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एंव प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र को अब तक 90 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनमें से 70 अरब डॉलर का निवेश निर्माण चरण में पहुंच चुका है।

वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, ‘परमाणु ऊर्जा का होना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करेगी, जो एआई अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए आवश्यक है। हमें डेटा सेंटर में 200 अरब डॉलर तक के निवेश की उम्मीद है।’’

अक्टूबर-दिसंबर के दौरान, गूगल ने 15 अरब डॉलर, माइक्रोसॉफ्ट ने 17.5 अरब डॉलर, अमेज़न ने 35 अरब डॉलर और डिजिटल कनेक्शन ने भारत में डेटा सेंटर सहित एआई बुनियादी ढांचे में 11 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है।

सरकार ने डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 2047 तक कर छूट का प्रस्ताव दिया है।

भाषा सुमित अजय

अजय