T-20 World Cup 2026/ Image Credit: X Handle
T-20 World Cup 2026: नई दिल्ली: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। वहीं अब वर्ल्ड कप से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान, भारत के मैच नहीं खेलेगा। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाले थे, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार ने अपनी (T-20 World Cup 2026) क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फरमान जारी किया है।
T-20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार के इस फैसले ने हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फरमान जारी हुआ, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेगा. लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में वह भाग नहीं लेगा। इससे (T-20 World Cup 2026) पहले मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के न भाग लेने की धमकी दी थी। इससे पहले मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के न भाग लेने की धमकी दी थी, लेकिन अब ये साफ हो गया कि पाकिस्तान केवल भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, जबकि वह वर्ल्ड कप में भाग लेगा।
T-20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का साथ निभाने के लिए वर्ल्ड कप से बाहर रहने की धमकी दी थी। इस मामले में पकिस्तान को ICC ने हड़काया भी था। इसके बाद नकवी ने कहा था कि, वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अंतिम फैसला सरकार लेगी। सरकार ने पीसीबी को फैसला बता दिया है। (T-20 World Cup 2026) पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, “पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”
Image Credit: X Handle
T-20 World Cup 2026: पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला ICC द्वारा बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप-2026 से बाहर किए जाने के बाद लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बांग्ला देश चाहता था कि, वो अपने सारे मैच श्रीलंका में खेले क्योंकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, उनके खिलाड़ियों को भारत में खतरा था। आईसीसी ने उसकी बात नहीं मानी और इधर बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा। ऐसे में आईसीसी ने उसे बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को मौका दिया।
पीसीबी चीफ नकवी ने कहा था कि, ‘आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ अच्छा नहीं किया और (T-20 World Cup 2026) इसी कारण वह भी टू्र्नामेंट से बाहर जा सकता है। नकवी ने इस मामले में अंतिम फैसला सरकार पर छोड़ा था। इस मामले में पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ से उनकी मुलाकात 26 जनवरी को हुई थी जिसमें फैसला टाल दिया गया था जो आज आ गया है।’
इन्हे भी पढ़ें:-