General Upendra Dwivedi Viral Video/Image Credit: IBC24.in
General Upendra Dwivedi Viral Video: नई दिल्ली: भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी यूं तो अपने सख्त मिजाज के लिए जानें जाते हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में थल सेना प्रमुख का अनोखा अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी का ये वीडियो सोशल मीडिया (General Upendra Dwivedi Viral Video) पर आग की तरह फ़ैल रहा है। इस वीडियो को देखने वाले लोग जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सादगी देख उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं।
General Upendra Dwivedi Viral Video: दरअसल, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी असम रेजिमेंट के जांबाज जवानों के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं। ‘बदलूराम का बदन’ गाने की मशहूर धुन पर आर्मी चीफ ने न केवल जवानों का हौसला बढ़ाया, बल्कि उनके पारंपरिक डांस में शामिल होकर जोश को दोगुना कर दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है, (General Upendra Dwivedi Viral Video) क्योंकि इसमें भारतीय सेना के शौर्य के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक एकजुटता और जीवंतता की झलक साफ दिखाई दे रही है।
Indian Army Chief General Upendra Dwivedi with Assam Regiment singing the iconic BadluRam Ka Badan. Love this video! pic.twitter.com/EbuTS79Eey
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) February 1, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-