नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) मांग कमजोर रहने तथा लागत से नीचे दाम पर आयातकों की बिकवाली के बीच बाजार धारणा प्रभावित रहने से मंगलवार को मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौल तेल के दाम में गिरावट रही।
बाजार सूत्रों के अनुसार, सरसों खली की मांग होने से सरसों तेल-तिलहन तथा कम उपलब्धता के बीच सोयाबीन के तेल-रहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग होने से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार दिखा। वहीं आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली तथा कमजोर मांग के बीच सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का रुख है जबकि शिकागो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है।
सूत्रों ने कहा कि अधिकांश तेलों की मांग कमजोर बनी हुई है। बाजार में उठाव काफी सीमित है। इस वजह से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों पर दबाव है। आयातकों की ओर से सोयाबीन डीगम और पाम-पामोलीन तेल लागत से 3-4 प्रतिशत नीचे दाम पर बेचे जा रहे हैं। इसका आगे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है और आगे का आयात प्रभावित होने का खतरा है। इस ओर विशेष रूप से ध्यान दिये जाने की जरुरत है कि खाद्यतेलों के लिए अधिकतर आयात पर निर्भर इस देश में आयातक लागत से नीचे दाम पर क्यों अपना माल बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मांग कमजोर रहने और बाजार धारणा बिगड़े होने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन और बिनौला तेल के दाम में गिरावट आई। दूसरी ओर सरसों खली की मांग मजबूत रहने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में सुधार है। लागत से नीचे दाम पर की जा रही बिकवाली और मांग कमजोर रहने के बीच सोयाबीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,865-6,890 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,600-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,485-2,785 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,360-2,460 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,360-2,505 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 13,950 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 6,200-6,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,850-5,925 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण