नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के बीच बाजार की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से देश के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट रही तथा सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर त्योहारी मांग से मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार आया। आवक कम रहने से सोयाबीन तिलहन में भी सुधार देखने को मिला। मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर 3.30 बजे लगभग दो प्रतिशत की गिरावट थी। दूसरी ओर, शिकॉगो एक्सचेंज कल रात गिरावट के साथ बंद हुआ था और फिलहाल यहां घट-बढ़ है। मलेशिया एक्सचेंज की इस गिरावट के कारण बाजार की कारोबारी धारणा प्रभावित रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल में गिरावट देखी गई। इस गिरावट के कारण कारोबारी धारणा प्रभावित होने तथा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल और बिनौला तेल में भी गिरावट रही। बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की आवक बुधवार को घटकर लगभग 45,000 बोरी की रह गई जबकि सोयाबीन के तेल-रहित खल (डीओसी) की स्थानीय मांग है। इन कारणों से सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार देखने को मिल रहा है। जबकि लागत से कम दाम पर बिकवाली और कारोबारी धारणा प्रभावित रहने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊंचे दाम पर लिवाली प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन तथा बाजार धारणा बिगडने से बिनौला तेल में भी गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर, अगले सप्ताह ‘जनमाष्टमी’ तथा सप्ताहांत में रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। त्योहारों के दौरान व्रत के लिए मूंगफली तेल की खपत देखने को मिलती है क्योंकि मूंगफली की गिनती ‘अन्न’ में नहीं की जाती है। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,175-8,225 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,400-7,975 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,100 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,695-2,995 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,550 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,700-2,800 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,700-2,850 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,900 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,475-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय