Taxi And Auto Fare Hike: आम जनता को महंगाई की एक और मार, अब बढ़ाया गया टैक्सी और ऑटो का किराया, एक सितंबर से लागू होंगी नई दरें 

Ads

Taxi And Auto Fare Hike: मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और तिपहिया से यात्रा करना एक सितंबर से महंगा हो जाएगा।

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 06:00 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 06:05 PM IST

Taxi And Auto Fare Hike/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और ऑटो का किराया बढ़ गया है।
  • बढ़ी हुई नई कीमतें एक सितंबर 2026 से लागू होगी।
  • MMRTA की बैठक किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।

Taxi And Auto Fare Hike: मुंबई: मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और तिपहिया से यात्रा करना एक सितंबर से महंगा हो जाएगा। परिवहन प्राधिकरण ने बुधवार को किराये में संशोधन का आदेश जारी किया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने टैक्सी के किराये में दो रुपये और तिपहिया के किराये में एक रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि टैक्सी में शुरू के 1.5 किलोमीटर की यात्रा करने का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो जाएगा। वहीं, तिपहिाया का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये होगा।

एमएमआरटीए की बैठक में प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी

महाराष्ट्र के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई MMRTA की बैठक के दौरान चार सदस्यीय खटुआ समिति से मिले सुझाव के आधार पर पिछले गुरुवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। बैठक के ब्योरे को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। संशोधन के बाद टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो जाएगा। (Taxi And Auto Fare Hike) इसी तरह तिपहिया का प्रति किलोमीटर किराया 17.14 रुपये से बढ़कर 18.22 रुपये किया गया है। आरटीओ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर को नयी दरों के अनुसार समायोजित (कैलिब्रेट) कराने के बाद ही नया किराया वसूल किया जा सकेगा।

एक सितंबर से लागू होगा नया किराया

Taxi And Auto Fare Hike: इसके लिए एक सितंबर से नवंबर के अंत तक का समय दिया गया है। तय अवधि में मीटर का ‘कैलिब्रेशन’ नहीं कराने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जा सकता है। एमएमआर में इससे पहले टैक्सी और तिपहिया के किराये में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी एक, फरवरी 2025 से लागू हुई थी। करीब 18 महीने बाद एक बार फिर किराये में संशोधन किया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार की ओर से तिपहिया और कैब चालकों की मराठी भाषा बोलने की दक्षता संबंधी जांच भी की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-