(MG Hector Tomahawk PHEV Launch/ Image Credit: MG Motor)
नई दिल्ली: MG Hector Tomahawk PHEV Launch: भारतीय बाजार में एमजी मोटर ने Hector Tomahawk SUV का PHEV यानी प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन लॉन्च (MG Hector Tomahawk PHEV Launch) कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया है। नई Hector PHEV को आधुनिक फीचर्स, दमदार हाइब्रिड पावरट्रेन और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ बाजार में उतारा गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 27.79 लाख रुपये है।
MG Hector PHEV में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, LED DRL, LED टेललाइट, इल्यूमिनेटेड लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर और रूफ रेल जैसे फीचर्स (MG Hector Tomahawk PHEV Launch) दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, 22.3 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट भी मिलती हैं। SUV में ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। इसके अलावा रेन-सेंसिंग वाइपर, क्रूज कंट्रोल, PM 2.5 फिल्टर और वायरलेस चार्जर भी मौजूद हैं। मनोरंजन के लिए 39.6 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10 स्पीकर, Android Auto और Apple CarPlay मिलता है। सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, ABS, EBD, ESP, TPMS, 360 डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Hector PHEV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 75 किलोवाट की पावर और 125 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसके साथ 20.5 kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के अनुसार SUV इलेक्ट्रिक मोड में 115 किलोमीटर तक चल सकती है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ कुल पावर 148 किलोवाट और टॉर्क 237 न्यूटन मीटर तक है। कंपनी का दावा है कि फुल टैंक के बाद यह SUV 1100 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इसमें DHT ट्रांसमिशन दिया गया है।
MG Hector PHEV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.69 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट (MG Hector Tomahawk PHEV Launch) की कीमत 27.79 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इसे BaaS विकल्प के साथ भी पेश कर रही है, जिसकी कीमत 21.79 लाख रुपये है। इस विकल्प में बैटरी के लिए 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क देना होगा। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Alcazar, Mahindra XUV 7XO और Tata Safari जैसी SUVs से होगा। इसके अलावा Kia Carens Clavis और Toyota Innova Hycross भी इसके प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे।