मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट ने 8,500 करोड़ रुपये का निजी इक्विटी कोष जुटाया

Ads

मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट ने 8,500 करोड़ रुपये का निजी इक्विटी कोष जुटाया

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 08:05 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 08:05 PM IST

मुंबई, 16 फरवरी (भाषा) मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट ने सोमवार को निजी इक्विटी निवेशकों से 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की। वह इस धन को कंपनियों में विकास पूंजी के तौर पर लगाएगी।

इस धन में वैश्विक और घरेलू दोनों तरह के निवेशकों की अच्छी हिस्सेदारी देखी गई, जिसने 6,500 करोड़ रुपये के अपने शुरुआती लक्ष्य को पार कर लिया और अप्रैल, 2025 के मध्य में कोष शुरू होने के 10 महीने के अंदर प्रक्रिया पूरी कर ली।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह पहली बार है जब विदेशी निवेशकों से इतनी बड़ी मात्रा में पैसा जुटाया गया है, और कहा कि पहले चार कोष में से ज़्यादातर घरेलू निवेशकों से थे।

विदेशी निवेशकों में आईएफसी और एडम्स स्ट्रीट पार्टनर्स शामिल हैं, जबकि घरेलू स्तर पर, बड़े बैंकों, बीमा कंपनियों और पारिवारिक कार्यालयों ने दिलचस्पी दिखाई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सह-प्रमुख रोहित मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि भारतीय व्यवसाय को पूंजी की ज़रूरत है, और हम उन कंपनियों को समर्थन करना चाहेंगे जो लंबे समय तक चलने का वादा करती हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय