नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र और कर्नाटक में ज्यादा उत्पादन की वजह से वर्ष 2025-26 सत्र में अब तक देश में चीनी उत्पादन 7.70 प्रतिशत बढ़कर 2.74 करोड़ टन रहा। सहकारी निकाय एनएफसीएसएफ ने बुधवार को यह कहा।
पिछले साल इसी सत्र में उत्पादन 2.54 करोड़ टन था। चीनी का सत्र अक्टूबर से सितंबर तक होता है।
नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लि. (एनएफसीएसएफ) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के सबसे बड़े उत्पादक राज्य, महाराष्ट्र में 15 अप्रैल तक उत्पादन 23 प्रतिशत बढ़कर 99.2 लाख टन हो गया, जबकि एक साल पहले यह उत्पादन 80.6 लाख टन था। देश के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य, कर्नाटक में भी उत्पादन 16.70 प्रतिशत बढ़कर 47.1 लाख टन पहुंच गया, जो पिछले साल इसी समय 40.4 लाख टन था।
हालांकि, देश के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक उत्तर प्रदेश में उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब दो प्रतिशत घटकर 89.2 लाख टन रहा। इस सत्र में 15 अप्रैल तक औसत चीनी प्राप्ति 9.55 प्रतिशत अधिक थी, जबकि एक साल पहले यह 9.37 प्रतिशत थी।
अब तक का चीनी उत्पादन 2024-25 सत्र में हासिल किए जाने वाले कुल 2.62 करोड़ टन के स्तर को पार कर गया है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण