7th Pay Commission DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कल लगेगी मुहर? कैबिनेट बैठक में सरकार दे सकती है दिवाली गिफ्ट
7th Pay Commission DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर कल लगेगी मुहर? कैबिनेट बैठक में सरकार दे सकती है दिवाली गिफ्ट
भोपाल: 7th Pay Commission DA Hike Latest News मोहन की अगली कैबिनेट दमोह जिले में होने वाली है। कल यानि 05 अक्टूबर को मोहन की कैबिनेट बैठक सिंग्रामपुर में होने जा रही है। मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन की ये पहली कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में कुल 32 मंत्रियों के साथ प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार के मंत्री, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जबकि अन्य किसी अधिकारी को बैठक में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
7th Pay Commission DA Hike Latest News मिली जानकारी के अनुसार बैठक से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव पौंडी रोड पर आमसभा को संबोधित करेंगे फिर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री और मंत्री पौधारोपण भी करेंगे। सरकार आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकती है।
बता दें कि सीतानगर हवाई पट्टी, नर्मदा-सुनार-कोपरा नदी लिंक परियोजना और सिंग्रामपुर में PPP मोड पर रिसॉर्ट बनाने की मंजूरी मिल सकती है। पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर भी निर्णय हो सकते हैं। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी खुशियों का पिटारा सौगातों का पिटारा खुल सकता है। जी हां कयास लगाए जा रहे हैं कि मोहन कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
गौरतलब है कि सभी विभागों में वेतन-भत्ते के लिए बजट में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत के लिए 56 प्रतिशत के हिसाब से प्रावधान रखा गया है, लेकिन वर्तमान में 46 प्रतिशत की दर से ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। केंद्र सरकार इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर चुकी है। वहीं प्रदेश में पदस्थ केंद्रीय अधिकारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जबकि कर्मचारी भी चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीपावली के आसपास इसकी घोषणा कर सकते हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: 7th Pay Commission DA Hike Latest News: MP govt May Hike 4 Percent DA of govt Employees in Cabinet Meeting
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pm