एमएसएमई मंत्री ने बैंकों से संस्थागत ऋण की पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया

Ads

एमएसएमई मंत्री ने बैंकों से संस्थागत ऋण की पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 10:28 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने बैंकों से सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उद्यमों (एमएसएमई) के लिए संस्थागत ऋण की पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया और क्षेत्र की वृद्धि के लिए सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

मांझी ने आठ और नौ जुलाई को पुडुचेरी का दौरा कर एमएसएमई मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित पक्षों को निर्देश दिया कि एमएसएमई को प्रौद्योगिकी, ऋण और वित्त, कौशल विकास, बाजार तक पहुंच तथा गुणवत्ता संबंधी बुनियादी ढांचे की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने दौरे के दौरान एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिक से अधिक उपयोग पर चर्चा की गई।

भाषा यासिर योगेश

योगेश