मुबाडाला ने रिलायंस रिटेल में 6,247.5 करोड़ रुपये में 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

Ads

मुबाडाला ने रिलायंस रिटेल में 6,247.5 करोड़ रुपये में 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 02:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) अबू धाबी स्थित सरकारी संपत्ति कोष मुबाडाला इनवेस्टमेंट कंपनी ने रिलायंस रिटेल में 6,247.5 करोड रुपये में 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी इकाइयों में मुबाडाला का यह दूसरा निवेश है। इससे पहले, उसने जियो प्लेटफार्म्स में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेशक कर 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी प्राप्त की थी।

रिलायंस ने एक बयान में कहा, ‘‘इस निवेश के जरिये रिलायंस रिटेल का मूल्यांकन 4.285 लाख करोड़ रुपये के पूर्व इक्विटी मूल्य के अनुरूप है।’’

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर