Mukesh Ambani on AI: ‘.. गुलाम मत बनो’, एआई के इस्तेमाल पर मुकेश अंबानी ने कह दी ये बड़ी बात, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश
Mukesh Ambani on AI: ‘.. गुलाम मत बनो’, एआई के इस्तेमाल पर मुकेश अंबानी ने कह दी ये बड़ी बात, सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

Mukesh Ambani on AI| Photo Credit: Reliance Foundation
Mukesh Ambani on AI: गांधी नगर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बहस में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कहा कि “चैट जीपीटी का जरूर इस्तेमाल करो, लेकिन याद रखो कि आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।“
Read More : ISRO Launch NVS02: ISRO ने रचा एक और इतिहास... श्रीहरिकोटा से 100वां रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्च, NVS-02 के साथ GSLV-F15 ने भरी उड़ान
बता दें कि, मुकेश अंबानी पंडित दीन दयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों से बातचीत में कहा कि, “मैं हमारे युवा छात्रों को एक सलाह देना चाहता हूँ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक उपकरण के रूप में उपयोग करने में माहिर होना चाहिए। लेकिन, अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना न छोड़ें। इस विश्वविद्यालय के बाहर निकलते ही आपको इससे भी बड़ी ‘यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ’ में एडमिशन लेना पड़ेगा। जहां न कैंपस होगा, न क्लासरूम और न ही पढ़ाने वाले टीचर्स। आप अपने दम पर ही जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।“
Read More : Aaj ka Mausam: बदलने वाला है मौसम का मिजाज.. राजधानी दिल्ली-मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि, “पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय का जन्म प्रधानमंत्री की ही असाधारण दूरदर्शिता का परिणाम है। बीस साल पूर्व उन्होंने मुझसे कहा था कि वे चाहते हैं कि गुजरात ऊर्जा और ऊर्जा उत्पादों के मामले में देश का नेतृत्व करे। साथ ही विश्व स्तरीय मानव संसाधनों को विकसित करने में भी गुजरात को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। और इस तरह इस अग्रणी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।“
Read More : Petrol-Diesel Prices Today: आम आदमी को महंगाई से राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है ईंधन का भाव
बता दें कि मुकेश अंबानी PDEU के फाउंडर प्रेसिडेंट और चेयरमैन हैं। दीक्षांत समारोह में मुकेश अंबानी ने दावा किया कि “मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा। दुनिया की कोई भी ताकत भारत की विकास यात्रा को रोक नहीं सकती।“
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुकेश अंबानी ने कहा कि AI जैसे टूल्स का इस्तेमाल जरूर करें, लेकिन अपनी बुद्धि का प्रयोग करना न भूलें, क्योंकि असली प्रगति मानव बुद्धि से ही संभव है।
Web Title: Mukesh Ambani on AI
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm