मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रहा

मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रहा

मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रहा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 31, 2022 6:55 pm IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में तीन प्रतिशत घटकर 8,276 इकाई रह गया। नाइट फ्रैंक इंडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक ने कहा कि त्योहारी मांग के बावजूद संपत्तियों की बिक्री कम रहने से पंजीकरण में कमी आई है।

अक्टूबर, 2021 में मुंबई शहर (बीएमसी) में संपत्तियों का पंजीकरण 8,576 इकाई रहा था।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि मुंबई शहर में अक्टूबर, 2022 में संपत्तियों का पंजीकरण 8,276 इकाई रहा था। इससे राज्य को 705 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि चालू साल के पहले नौ माह (जनवरी-सितंबर) के दौरान संपत्तियों का पंजीकरण नौ प्रतिशत बढ़कर 1,03,557 इकाइयों पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में