CM Dr Mohan Yadav in Rajgarh: अल-नीनो से सरकार भी चिंतित, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जल संरक्षण का कार्य.. CM ने कहा, ‘जल ही जीवन और प्रकृति का आधार’

Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav in Rajgarh: राजगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एल-नीनो के खतरे के बीच जल संरक्षण अभियान जारी रखने और 252 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान किया।

CM Dr Mohan Yadav in Rajgarh: अल-नीनो से सरकार भी चिंतित, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा जल संरक्षण का कार्य.. CM ने कहा, ‘जल ही जीवन और प्रकृति का आधार’

Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav in Rajgarh || Image- CM Dr Mohan Yadav

Modified Date: June 30, 2026 / 10:49 pm IST
Published Date: June 30, 2026 10:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एल-नीनो के बीच पूरे प्रदेश में जल संरक्षण जारी रहेगा।
  • 252.65 करोड़ के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन।
  • 3.62 लाख जल संरक्षण कार्य पूरे होने का दावा।

राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को राजगढ़ जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 100 दिनों तक चले अभियान के दौरान 10,514 करोड़ रुपये की लागत से 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्य पूरे किए गए हैं। (Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav in Rajgarh) मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान का औपचारिक समापन हो रहा है, लेकिन एल नीनो के कारण सामान्य से कम बारिश की संभावना को देखते हुए जल संरक्षण का कार्य पूरे प्रदेश में लगातार जारी रहेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘जल ही जीवन और प्रकृति का आधार’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन और प्रकृति का मूल आधार है। उन्होंने लोगों से तालाबों, नदियों, अमृत सरोवरों और वर्षा जल संचयन जैसी संरचनाओं के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण देशव्यापी जन आंदोलन बना है और मध्य प्रदेश ने भी जनभागीदारी के साथ इसे बड़े स्तर पर सफल बनाया है।

252 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 252.65 करोड़ रुपये की लागत वाले 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही भैंसवा माता क्षेत्र के विकास, निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। (Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav in Rajgarh) उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है और पिछले दो दशकों में सिंचित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

21 करोड़ से अधिक की सहायता राशि वितरित

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को 21.38 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता और लाभ भी वितरित किए। इनमें मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना, पीएमएफएमई योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के हितग्राही शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और सिंचाई के क्षेत्र में लगातार काम करती रहेगी, ताकि भविष्य में जल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown