Twitter owner Elon Musk has strict rules for social media in India
नई दिल्ली। ‘Twitter Blue’ to start in India in less than a month: ट्विटर पर सत्यापन के बाद जारी किए जाने वाले बैज ‘ब्लू टिक’ के लिए भारत में उपयोगकर्ताओं से हर महीने शुल्क लेने की शुरुआत एक महीने से भी कम समय में हो सकती है। सोशल मीडिया मंच के नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने यह कहा है। इस महीने की शुरुआत में मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर सत्यापन के बाद जारी किए जाने वाले ‘ब्लू टिक’ बैज के लिए उपयोगकर्ताओं को हर महीने आठ डॉलर का शुल्क देना होगा। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने लंबे विवाद के बाद गत 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था।
‘Twitter Blue’ to start in India in less than a month: उन्होंने इस सोशल मीडिया मंच की कमान संभालते ही कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों एवं नीति प्रमुख विजया गड्डे समेत चार शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। इसके बाद ट्विटर ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर छंटनी के हिस्से के रूप में भारत में भी अपने 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। मस्क ने अब कहा है कि भारत में एक महीने के भीतर ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर माह शुल्क लगाने की उम्मीद की जा सकती है। मस्क ने एक ट्विटर उपयोगकर्ता के ‘भारत में ट्विटर ब्लू सेवा शुरू होने के समय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ट्वीट किया, ‘उम्मीद है, एक महीने से भी कम समय में।’
‘Twitter Blue’ to start in India in less than a month: हालांकि, भारत में इसका मूल्य तय करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एक ब्लू टिक यह दर्शाता है कि कोई खाता सत्यापित है क्योंकि यह सरकार, समाचार, मनोरंजन या किसी अन्य निर्दिष्ट श्रेणी में उल्लेखनीय है। ट्विटर जानी-मानी हस्तियों के खातों को सत्यापित करने के लिए ब्लू टिक बैज का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके।