सरसों तेल-तिलहन, बिनौला तेल में गिरावट; सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

Ads

सरसों तेल-तिलहन, बिनौला तेल में गिरावट; सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सरसों तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली जबकि कम दाम की वजह से बाजार में कम आवक के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। मलेशिया एक्सचेंज बंद रहने से कच्चे पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे। गर्मी के फसल की आवक के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में आज छुट्टी है। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि सरसों की बड़ी पेराई मिलों ने सरसों का खरीद दाम घटाया है जिससे सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई। सरसों के भाव ऊंचे होने की वजह से इसके लिवाल कम हैं। दूसरी ओर बिनौले का माल ही नहीं है। जब तक बाजार में मूंगफली की स्थिति बेहतर नहीं होगी तो बिनौला कौन खरीदेगा। पंजाब, हरियाणा में बिनौले की 90-95 प्रतिशत पेराई मिलें बंद हो चुकी हैं क्योंकि बाजार में माल ही नहीं है। गर्मी की मूंगफली फसल की आवक के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे। मलेशिया एक्सचेंज के बंद रहने के बीच पाम-पामोलीन के दाम भी स्थिर रहे।

सूत्रों ने कहा कि पिछले कुछेक दिन में सोयाबीन के दाम 600-700 रुपये क्विंटल घटे थे और सोयाबीन प्लांट वालों की ओर से सोयाबीन का खरीद दाम नीचे बोला जा रहा है। वहीं किसान इस नीचे दाम पर बिकवाली नहीं कर रहे क्योंकि कई साल के बाद इस बार उन्हें सोयाबीन के बेहतर दाम मिल चुके हैं। ऐसे में किसान बाजार में आवक कम ला रहे हैं जिससे सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम मजबूत हो गये।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,650-7,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 6,525-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,450-2,750 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,590-2,690 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,590-2,735 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,525 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,475 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 6,925-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,775-6,850 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय