नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) कम आपूर्ति और मांग बढ़ने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन डीगम तेल के दाम में सुधार आया। दूसरी ओर, महंगे दाम पर कमजोर लिवाली के कारण मूंगफली तेल-तिलहन, कमजोर डी-आयल्ड केक (डीओसी) की मांग की वजह से सोयाबीन तिलहन, मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट की वजह से कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें हानि के साथ बंद हुईं। सामान्य कामकाज के बीच सोयाबीन दिल्ली, सोयाबीन इंदौर तेल तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
मलेशिया एक्सचेंज रात 8.30 बजे गिरावट के साथ बंद हुआ। शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात लगभग दो प्रतिशत का सुधार था और फिलहाल यहां घट-बढ़ जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन डीगम तेल की आपूर्ति कम है और देश में इस नरम तेल की मांग बढी है। इस कारण सोयाबीन डीगम तेल के दाम मजबूत रहे।
उन्होंने कहा कि आयातित तेलों की कमी को पूरा करने के लिए सरसों का रिफाइंड भी बनाया जा रहा है। सोयाबीन डीगम और सोयाबीन रिफाइंड तेल का दाम लगभग एक समान हो चला है क्योंकि इसके पुनर्विक्रेताओं द्वारा लागत से कम दाम पर बेच रहे हैं। इस वजह से सोयाबीन दिल्ली एवं इंदौर तेल के दाम स्थिर बने रहे। जबकि सोयाबीन के तेल-रहित खल (डीओसी) की कमजोर मांग से सोयाबीन तिलहन में गिरावट देखी गई।
महंगे दाम पर कमजोर लिवाली के कारण मूंगफली तेल-तिलहन में गिरावट रही। मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर बंद होने से सीपीओ एवं पामोलीन में भी गिरावट देखी गई। सुस्त कामकाज के बीच बिनौला तेल के दाम भी स्थिर रहे।
तेल और तिलहन उत्पादन के आंकड़े, संबंधित तेल संगठन के बजाय किसी अन्य संस्था या व्यक्तिगत स्तर पर जारी करना, सटोरियों से साठगांठ का संदेह पैदा करता है। संबंधित खाद्य तेल संगठनों को ही यह जिम्मेदारी उठानी चाहिये।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,925-6,950 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,200-7,675 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,400 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,745-3,045 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,675 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,435-2,535 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,435-2,580 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,725 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,125 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,750-5,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,425-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय