राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने अप्रैल, 2025 से जुलाई, 2026 तक 105 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाई

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने अप्रैल, 2025 से जुलाई, 2026 तक 105 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाई

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन ने अप्रैल, 2025 से जुलाई, 2026 तक 105 करोड़ रुपये की राशि वापस दिलाई
Modified Date: September 9, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: September 9, 2026 8:30 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) सरकार के प्रमुख उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने अप्रैल, 2025 से जुलाई, 2026 के बीच 35 क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 105 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस दिलाने में मदद की है। उपभोक्ता मामलों के विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

उपभोक्ता मामलों के विभाग के अंतर्गत आने वाली इस हेल्पलाइन ने इस अवधि के दौरान 1,66,189 शिकायतों का समाधान करते हुए यह राशि वापस करवाई।

बयान के अनुसार, सबसे अधिक शिकायतें ई-कॉमर्स क्षेत्र से आईं। इस क्षेत्र में 1,00,466 शिकायतों के समाधान के बाद 74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वापस दिलाई गई। इसके बाद यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का स्थान रहा, जहां 10 करोड़ रुपये से अधिक धन वापसी हुई।

विभाग ने बताया कि मई से जुलाई, 2026 के बीच ई-कॉमर्स क्षेत्र में 35,83,790 रुपये धन वापसी करवाई गई।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में