नंदिनी घी, मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी, 24 जुलाई से लागू होंगी नई दरें
नंदिनी घी, मक्खन की कीमतों में बढ़ोतरी, 24 जुलाई से लागू होंगी नई दरें
बेंगलुरु, 23 जुलाई (भाषा) बेंगलुरु सहकारी दुग्ध संघ (बीएएमयूएल) ने नंदिनी ब्रांड के घी और मक्खन की खुदरा कीमतों में वृद्धि की बृहस्पतिवार को घोषणा की। संशोधित दरें शुक्रवार से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
बीएएमयूएल ने मूल्य वृद्धि का सटीक प्रतिशत नहीं बताया है।
हालांकि, कुछ खुदरा विक्रेताओं के अनुसार घी की कीमतों में लगभग 2.14 प्रतिशत और मक्खन की कीमतों में करीब आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। संशोधित दरों के तहत एक लीटर नंदिनी घी के पैकेट की कीमत 715 रुपये, एक लीटर ‘पीईटी जार’ घी की कीमत 735 रुपये, एक लीटर टिन घी 750 रुपये और 15 किलोग्राम घी टिन की कीमत 11,625 रुपये तय की गई है।
वहीं, 500 ग्राम नमक युक्त मक्खन का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 310 रुपये और 500 ग्राम बिना नमक वाला मक्खन 330 रुपये में मिलेगा।
‘बटर ब्लिस्टर फैमिली पैक’ की एमआरपी 80 रुपये निर्धारित की गई है।
बीएएमयूएल ने अपने परिपत्र में कहा, ‘‘संशोधित कीमतें 24 जुलाई, 2026 से लागू होंगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।’’
भाषा
यासिर योगेश
योगेश

Facebook


