हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - November 27, 2020 / 11:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,230.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 9.20 रुपये अथवा 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,230.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 2,329 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश