मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 17, 2020 / 10:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को निकेल की कीमत 5.30 रुपये की तेजी के साथ 1,309.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.30 रुपये अथवा 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,309.80 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 2,452 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश