मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 10:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल की कीमत 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,070.90 रुपये प्रति किग्रा हो गयी।

एमसीएक्स में निकेल के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 रुपये अथवा 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,070.90 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 1,809 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश