मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,194 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में निकेल के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.20 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,194 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,458 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


