मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: December 4, 2020 9:51 am IST

नयी दिल्ली, चार दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की बढ़ती मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,202.60 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में निकेल के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.70 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,202.60 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,540 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में