सुस्त मांग होने से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

सुस्त मांग होने से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 22, 2021 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को निकेल की कीमत 1.71 प्रतिशत की हानि के साथ 1,317.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में निकेल के जनवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 22.90 रुपये अथवा 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,317.50 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,508 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण मुख्यत: यहां निकेल वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश