सुस्त मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

सुस्त मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 19, 2020 9:20 am IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को निकेल की कीमत 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,147 रुपये प्रति किग्रा रह गयी।

एमसीएक्स में निकेल के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.20 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,147 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 2,125 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग होने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में