मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 4, 2021 10:14 am IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसके बाद वायदा कारोबार में मंगलवार को निकेल वायदा भाव 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,337 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 19.20 रुपये यानी 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,337 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,059 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण निकेल वायदा कीमतों में आई तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में