मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से निकेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 9, 2021 9:16 am IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निमा्रताओं की मांग बढ़ने के कारण्ध सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को निकेल वायदा भाव 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,324 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले निकेल अनुबंध का भाव 9.70 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,324 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,949 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में