निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर पर; सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़ा

निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर पर; सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़ा

निफ्टी अब तक के उच्चतम स्तर पर; सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़ा
Modified Date: February 2, 2024 / 12:58 pm IST
Published Date: February 2, 2024 12:58 pm IST

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) घरेलू बाजारों में शुक्रवार को दोपहर के कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी रही। निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया और सेंसेक्स में 1,444.1 का उछाल आया।

अंतरिम बजट पेश होने के एक दिन बाद निफ्टी 429.35 अंक उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 22,126.80 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,444.1 अंक चढ़कर 73,089.40 अंक पर पहुंच गया। वह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 73,427.59 से 338.19 अंक दूर है।

दोपहर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, विप्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को सबसे अधिक लाभ हुआ।

एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में