निराला वर्ल्ड ग्रेटर नोएडा में 525 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी शॉपिंग मॉल

निराला वर्ल्ड ग्रेटर नोएडा में 525 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी शॉपिंग मॉल

निराला वर्ल्ड ग्रेटर नोएडा में 525 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी शॉपिंग मॉल
Modified Date: May 11, 2026 / 06:38 pm IST
Published Date: May 11, 2026 6:38 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी निराला वर्ल्ड उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक शॉपिंग मॉल परियोजना विकसित करने के लिए 525 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि वह 2.5 एकड़ भूमि पर प्रीमियम मॉल ‘निराला डायडेम’ का निर्माण करेगी।

निराला वर्ल्ड परियोजना में कुल 525 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसमें भूमि अधिग्रहण में 175 करोड़ रुपये और निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

बयान के अनुसार, यह परियोजना 2030 की शुरुआत में पूरी होगी।

निराला वर्ल्ड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश गर्ग ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में खुदरा स्थानों की काफी मांग है। उसी को ध्यान में रखकर हमने यह परियोजना पेश की है।

निराला वर्ल्ड ने 1996 में अपनी स्थापना के बाद से, 7,000 से अधिक आवासीय इकाइयां प्रदान की है।

कंपनी ने ग्रेटर नोएडा पश्चिम में 25 एकड़ की आवासीय परियोजना ‘निराला एस्टेट’ पूरी की है, जिसमें 4,050 घर शामिल हैं।

कंपनी एक अन्य आवासीय परियोजना में लगभग 400 इकाइयों का निर्माण कर रही है। इसके अलावा, कंपनी ‘निराला गेटवे’ नामक एक वाणिज्यिक परियोजना का निर्माण भी कर रही है, जिसमें खुदरा और कार्यालय स्थल के साथ-साथ स्टूडियो अपार्टमेंट भी शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में