नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को पहले दिन 9.71 गुना अभिदान मिला
नोवा एग्रीटेक के आईपीओ को पहले दिन 9.71 गुना अभिदान मिला
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) नोवा एग्रीटेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के पहले दिन 9.71 गुना अभिदान मिल गया।
एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ को 2.54 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 24.68 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 14.66 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 12.71 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 62 प्रतिशत अभिदान मिला।
कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 39-41 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ 22 जनवरी को खुलकर 24 जनवरी को बंद होगा।
आईपीओ के तहत 112 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें एक शेयरधारक नुतलापति वेंकटसुब्बाराव द्वारा 77.58 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी। कंपनी को आईपीओ से 143.81 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


