एनएसई ने इंडियन गैस एक्सचेंज में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Ads

एनएसई ने इंडियन गैस एक्सचेंज में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 01:52 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 01:52 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने नियामकीय मानदंडों का पालन करने के लिए इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह हिस्सेदारी बिक्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के नियमों के अनुरूप है जिनके अनुसार किसी एक इकाई की एक्सचेंज में हिस्सेदारी 25 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती।

आईजीएक्स प्राकृतिक गैस के लिए देश का पहला ऑनलाइन आपूर्ति-आधारित कारोबार मंच संचालित करता है।

ताजा हिस्सेदारी घटाने के बाद एनएसई की आईजीएक्स में हिस्सेदारी 25 प्रतिशत रह गई है।

उल्लेखनीय है कि एनएसई ने मार्च 2021 में पीएनजीआरबी की मंजूरी के बाद 19 करोड़ रुपये से अधिक में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर सह-प्रवर्तक का दर्जा हासिल किया था।

इसके अलावा, आईजीएक्स पूंजी बाजार में भी प्रवेश की तैयारी कर रहा है। जनवरी में एक्सचेंज ने इस वर्ष दिसंबर तक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना की घोषणा की थी।

भाषा निहारिका

निहारिका