ओबेरॉय रियल्टी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 589.44 करोड़ रुपये पर

Ads

ओबेरॉय रियल्टी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 589.44 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - October 18, 2024 / 09:28 PM IST,
    Updated On - October 18, 2024 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी लि. का एकीकत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 589.44 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 456.76 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,358.62 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही 1,243.80 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण