ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये पर

ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये पर

ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 12, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: May 12, 2026 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी की बिक्री बुकिंग बीते वित्त वर्ष में चार प्रतिशत बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये हो गई, जिसका मुख्य कारण लक्जरी घरों की मज़बूत मांग थी।

कंपनी अपने कारोबार के विस्तार के लिए प्रतिभूतियां जारी कर 6,000 करोड़ तक जुटाने की योजना बना रही है।

नवीनतम निवेशक प्रस्तुतीकरण के अनुसार, कंपनी की बिक्री बुकिंग या ‘प्री-सेल्स’ इससे पिछले वित्त वर्ष के 5,281 करोड़ रुपये (2024-25 में) से बढ़कर 5,447 करोड़ रुपये हो गई।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, ओबेरॉय रियल्टी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के 2,224.05 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 2,507.64 करोड़ रुपये हो गया।

कुल आय भी पिछले वित्त वर्ष के 5,474.17 करोड़ रुपये (2024-25 में) से बढ़कर 6,304.27 करोड़ रुपये हो गई।

ओबेरॉय रियल्टी देश के अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में