नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) ईरान तथा अमेरिका एवं इजराइल युद्ध जारी रहने के बीच बाजार में घबराहट रहने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें तेजी के साथ बंद हुईं। मांग कमजोर बने रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में स्थिरता देखी गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द सरसों का स्टॉक बनाने का पहल करना चाहिये क्योंकि न्यूनम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से दाम बढ़ने की स्थिति में सरकार को सरसों नहीं मिल पायेगा। बाजार में स्टॉकिस्ट भी सक्रिय हैं जो कमी की स्थिति आने पर मनमाने ढंग से दाम आसमान पर पहुंचा सकते हैं। गुजरात जैसी जगहों पर सूखी सरसों बाजार में आ रही है और इसकी तत्काल खरीद शुरू करने की ओर ध्यान देना चाहिये।
उन्होंने कहा कि सरकार को सोयाबीन तथा मूंगफली का स्टॉक भी बनाकर रखना चाहिये। युद्ध के हालात के बारे में कुछ कह पाना संभव नहीं है और ऐसे में अपनी स्थिति को मजबूत करने की जरूरत है। सरसों और मूंगफली जैसे खाद्य तेलों का कोई विकल्प भी नहीं है।
सूत्रों ने कहा कि युद्ध जारी रहने के बीच बाजार में अनिश्चितता की परिस्थिति बनी हुई है। इस बीच, गर्मी बढ़ने के साथ पामोलीन तेल की मांग में उछाल है जिसकी वजह से पाम-पामोलीन के दाम में भी उछाल आया है। सूरजमुखी और मूंगफली के महंगा होने के कारण बिनौला तेल के दाम में भी उछाल है। ऊंचे दाम पर कम कारोबार और गर्मियों में मांग कमजोर पड़ने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,725-6,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,975-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,340-2,440 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,340-2,485 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,850 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 13,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,650-5,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,250-5,300 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय