Donald Trump Germany News / Image Source : FILE
नई दिल्ली : Donald Trump Germany News : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने का एक बड़ा निर्णय लिया है। पेंटागन ने शुक्रवार, 1 मई को पुष्टि की कि अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जर्मनी से लगभग 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के आदेश को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें की जर्मनी में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति का सबसे बड़ा केंद्र है। यहाँ लगभग 35,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिकी प्रशासन के इस फैसले के तहत, अगले 6 से 12 महीनों के भीतर इन 5,000 सैनिकों की वापसी पूरी कर ली जाएगी। यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करने की चेतावनी दी थी। उस समय उन्होंने जर्मनी से लगभग 9,500 सैनिकों को वापस बुलाने की धमकी दी थी। अब जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की टिप्पणियों के बाद इस फैसले को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंजूरी दे दी है । अब जर्मनी से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को लौटने का आदेश मिल चूका है।