CG Congress Meeting/Photo Credit: IBC24
रायपुर। CG Congress Meeting : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने आज अपने जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठकें ली। जिसमें महिला आरक्षण पर भाजपा को बेनकाब करने प्रदेश, जिलों, ब्लाकों में भाजपा पोल खोल अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नगर, ब्लाक एवं मंडल कमेटी की गठन की समीक्षा, कांग्रेस ग्राम पंचायत कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी गठन की समीक्षा, भाजपा द्वारा महिला आरक्षण को लेकर फैलाए जा रहे झूठ, भ्रम के खिलाफ आंदोलन की रणनीति और भाजपा सरकार के नाकामियों एवं वादाखिलाफी को जन-जन तक पहुंचाने के कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
CG Congress Meeting सचिन पायलट ने कहा कि, महिला आरक्षण तो सितंबर 2023 में पारित हो चुका है, भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती वह अपनी राजनैतिक सुविधा के अनुसार परिसीमन चाहती है। आज वे महिला आरक्षण 2023 को लागू करें। कांग्रेस और पूरा विपक्ष साथ देगा।
CG Congress Meeting PCC चीफ दीपक बैज ने बैठक में पिछले माह के कार्यो तथा सांगठनिक गतिविधियों तथा संगठन सृजन के बारे में विस्तृत प्रतिवेदन दिया तथा उन्होंने जिला, ब्लॉक कार्यकारिणी तथा बूथ एवं ग्राम कमेटियों के गठन की जानकारी बैठक में रखी तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों तथा गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों को पीसीसी के द्वारा दिये गये टारगेट समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया।
राजीव भवन में हुई इन दोनों बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव प्रमुख रूप से शामिल हुए।