CGPSC Mains Exam 2025 Time Table: CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, बदल गई मेन्स परीक्षा की तारीख, अब इस दिन से शुरु होगा मेन्स

Ads

CGPSC Mains Exam 2025 Time Table: CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, बदल गई मेन्स परीक्षा की तारीख, अब इस दिन से शुरु होगा मेन्स

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 07:03 AM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 07:03 AM IST

CGPSC Mains Exam 2025 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • CGPSC मुख्य परीक्षा अब जून 2026 में आयोजित होगी
  • परीक्षा चार दिनों तक दो पालियों में होगी
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी होंगे

रायपुर: CGPSC Mains Exam 2025 Time Table: CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, CGPSC मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, CGPSC मुख्य परीक्षा पहले मई में होने वाला था, लेकिन अब अभ्यर्थियों राहत देते हुए परीक्षा को जून 2026 में आयोजित किया जाएगा।

CGPSC Mains Exam Date Changed जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पहले 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को अयोजित करने का फैसला लिया गया है। आयोग के अनुसार इसकी मेंस परीक्षा 2025 प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें अंबिकापुर, बिलासपुर, भिलाई और रायपुर शामिल हैं.

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

जारी समय सारणी के अनुसार, परीक्षा चार दिनों तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। पहले दिन भाषा और निबंध के पेपर होंगे, जबकि अगले दिनों में सामान्य अध्ययन के विभिन्न पेपर लिए जाएंगे।

10 दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

CGPSC मुख्य परीक्षा की नई तिथि क्या है?

6, 7, 8 और 9 जून 2026।

पहले परीक्षा कब प्रस्तावित थी?

16, 17, 18 और 19 मई 2026।

परीक्षा कहाँ आयोजित होगी?

अंबिकापुर, बिलासपुर, भिलाई और रायपुर में।