Pune Dam Accident Latest News: बरगी के बाद अब इस डैम में बड़ा हादसा.. एक साथ इतने लोगों की डूबकर दर्दनाक मौत, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

Ads

Pune Dam Accident Latest News: पुणे के मावल में बांध में सेल्फी लेते समय तीन दोस्तों की डूबने से मौत, पिकनिक बना हादसा

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 10:34 PM IST

Pune Dam Accident Latest News || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • पुणे के मावल में सेल्फी लेते समय तीन दोस्तों की मौत
  • पिकनिक के दौरान जलाशय में डूबने से हुआ हादसा
  • एनडीआरएफ और स्थानीय टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुणे: जिले के मावल तहसील में शुक्रवार को पिकनिक मनाने बांध के जलाशय में उतरे दोस्तों की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई, जब सेल्फी लेने के दौरान उनमें से तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। (Pune Dam Accident Latest News) पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के मावल तहसील के नवलख उमब्रे गांव के पास स्थित जाधववाड़ी बांध पर अपराह्न करीब तीन बजे हुई। पुणे जिले के भोसारी से आए छह दोस्तों का एक समूह पिकनिक के लिए बांध के जलाशय में उतरा था। पुलिस ने मृतकों की पहचान अजय गरुडे, संतोष एडके और अनिकेत पवार के रूप में की है।

सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा

तलेगांव एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, समूह के चार सदस्य घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन किनारे पर खड़ा उनमें से एक फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। चूंकि, चारों ने एक-दूसरे के गले में हाथ डाल रखे थे, इसलिए वे एक के बाद एक पानी में गिरते गए और डूबने लगे।’’

उन्होंने बताया कि समूह का एक सदस्य, जो कुछ दूरी पर खड़ा था, तुरंत दौड़कर आया और चारों दोस्तों में से एक को पानी से बाहर निकालने में कामयाब रहा। स्थानीय बचाव दल, वन्यजीव रक्षक मावल संस्था और शिवदुर्ग बचाव दल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तलाश अभियान चलाया और जलाशय में डूबे तीन लोगों के शव बरामद कर लिए।

बरगी बाँध हादसे में 9 लोगों ने गंवाई जान

गौरतलब है कि, इससे पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित बरगी बाँध में बड़ा हादसा सामें आया था। यहां पर्यटकों से भरा एक क्रूज गहराई में जाकर पलट गया। हादसे के दौरान क्रूज में मौजूद ज्यादातर को बचा लिया गया जबकि अब तक 9 लाशें बरामद की जा चुकी है।

राज्य सरकार ने दिए है जाँच के आदेश

मध्यप्रदेश सरकार ने जबलपुर जिले के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे की जांच का शुक्रवार को आदेश दिया और राज्य में क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी। मुख्यमंत्री ने लोक भवन के बाहर कहा कि इस दुर्घटना की जांच पर्यटन विभाग करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। बचाव दलों ने साहस का परिचय देते हुए कई लोगों की जान बचाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए जोखिम उठाने वाले स्थानीय निवासियों को उनकी बहादुरी के लिए स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने जताया दुःख, किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

इन्हें भी पढ़ें:-

घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया

दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर

एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई

1. पुणे हादसा कैसे हुआ?

सेल्फी लेते समय एक युवक फिसला, जिससे बाकी दोस्त भी पानी में गिरकर डूब गए।

2. इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।

3. बचाव कार्य किसने किया?

एनडीआरएफ, स्थानीय बचाव दल और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।