ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ 25 फरवरी को, मूल्य दायरा 216-227 रुपये प्रति शेयर

Ads

ओमनीटेक इंजीनियरिंग का आईपीओ 25 फरवरी को, मूल्य दायरा 216-227 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 10:03 AM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 10:03 AM IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) इंजीनियरिंग घटक बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग ने अपने 583 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 216-227 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 फरवरी को खुलेगा और 27 फरवरी को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 फरवरी को बोली लगा पाएंगे।

यह निर्गम 418 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 165 करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। बिक्री पेशकश कंपनी के प्रवर्तक उदयकुमार अरुणकुमार पारेख द्वारा लाई जा रही है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, दो नई विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने, पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

ओमनीटेक इंजीनियरिंग के शेयर पांच मार्च का बाजार में सूचीबद्ध हो सकते हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका