UP Crime News: छोटे ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया ये हाल, फिर पुलिस से बचने के लिए अपनाया ये तरीका, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Ads

UP Crime News: छोटे ने अपने ही बड़े भाई का कर दिया ये हाल, फिर पुलिस से बचने के लिए अपनाया ये तरीका, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 11:31 AM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 11:32 AM IST

UP Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • झांसी में छोटे भाई ने चाय के विवाद में बड़े भाई की हत्या कर दी
  • आरोपी ने शव को घर के आंगन में दफनाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है

झांसी: UP Crime News उत्तर प्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। जिसके बाद अपराध को छुपाने के लिए आरोपी ने घर के अंदर कब्र खोदी और शव को जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाय के लिए हुआ था विवाद

UP Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना झांसी जिले का है। पुलिस के मुताबि​क 10 फरवरी को घर में मां मायके गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी मुसारिब बेग ने चाय के लिए बड़े भाई तारिक बेग का दरवाजा खटखटाया। नींद खराब होने के चलते दोनों विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में मुसारिब ने कुल्हाड़ी से तारिक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद घर पर ही दफनाया शव

हत्या के बाद आरोपी ने अपराध को मिटाने के लिए साजिश रची और उसने घर के आंगन में ही छह ​फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। ऊपर से ईंटें बिछाईं और उस जगह पर कूलर रख दिया ताकि किसी को शक न हो। जिसके बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर अपने बड़े भाई की गुमशुदगी की शिकायत दी।

मामा के शक से खुला राज

मृतक के मामा मंसूर ने पुलिस को सूचना दी और मसर्रिक पर संदेह जताया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने जांच के बाद मसर्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और अपराध स्वीकार कर लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आंगन की खुदाई कर शव बरामद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में हुई।

हत्या का कारण क्या था?

चाय बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने गुस्से में हत्या कर दी।

आरोपी ने शव को कैसे छिपाया?

उसने घर के आंगन में छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफनाया और ऊपर ईंटें बिछाकर कूलर रख दिया।