वन मोबिक्विक ने घाटे से उबरी, मार्च तिमाही में 4.38 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
वन मोबिक्विक ने घाटे से उबरी, मार्च तिमाही में 4.38 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया
नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में मुख्य रूप से लागत पर नियंत्रण रखने की वजह से 4.38 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी ने मंगलवार को एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी।
वन मोबिक्विक को एक साल पहले इसी अवधि में 56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
मोबिक्विक ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने लगातार दूसरी मुनाफे वाली तिमाही दर्ज की है, जो उसके भुगतान और वित्तीय सेवा कारोबार में अनुशासित कामकाज को दिखाता है।’’
इस तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 7.8 प्रतिशत बढ़कर 289 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 268 करोड़ रुपये थी।
मोबिक्विक के सह-संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बिपिन प्रीत सिंह ने कहा, ‘‘जिम्मेदारी से विस्तार करना और मुनाफा कमाना एक-दूसरे के विपरीत नहीं हैं; वे पूरी तरह से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। अगले दो साल में, हम अपने मुख्य कारोबार का विस्तार करेंगे, साथ ही चार नए विकास इंजन भी तैयार करेंगे।’’
कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए साल में अपने घाटे को कम करके 62.1 करोड़ रुपये कर लिया, जो इससे पिछले साल 121.5 करोड़ रुपये था। कंपनी का परिचालन राजस्व 4.3 प्रतिशत घटकर 1,119.2 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,170 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


