पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर 130 से अधिक कंपनियों ने करीब 50,000 अवसरों को सूचीबद्ध किया
पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर 130 से अधिक कंपनियों ने करीब 50,000 अवसरों को सूचीबद्ध किया
नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए बनाए गए पोर्टल पर अब तक 130 से अधिक कंपनियों ने करीब 50,000 इंटर्नशिप अवसरों को सूचीबद्ध किया है।
सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस पोर्टल पर 12 अक्टूबर से आवेदक अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
कंपनियों के अवसरों को सूचीबद्ध करने के लिए पोर्टल तीन अक्टूबर को खोला गया था।
जुबिलेंट फूडवर्क्स, आयशर मोटर, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस सहित 130 से अधिक कंपनियों ने इस पोर्टल पर इंटर्नशिप के अवसर पेश किए हैं।
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इंटर्नशिप के ये अवसर 22 क्षेत्रों में फैले हुए हैं। अधिकतम इंटर्नशिप के अवसर तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इंटर्नशिप के लिए उपलब्ध अवसरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि उपलब्ध अवसरों की संख्या सात अक्टूबर को लगभग 16,000 से बढ़कर नौ अक्टूबर को लगभग 50,000 हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि परिचालन प्रबंधन, उत्पादन और विनिर्माण, रखरखाव तथा बिक्री और विपणन सहित 20 से अधिक क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं।
इंटर्नशिप के अवसर अब 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 650 जिलों में उपलब्ध हैं।
भाषा पाण्डेय प्रेम
प्रेम
लेखक के बारे में
Web Title: पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर 130 से अधिक कंपनियों ने करीब 50,000 अवसरों को सूचीबद्ध किया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pmरुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर
01 Oct 2026 | 9:17 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pm