पाकिस्तान को 2026-27 में विदेश से 44 अरब डॉलर के धनप्रेषण की उम्मीद

पाकिस्तान को 2026-27 में विदेश से 44 अरब डॉलर के धनप्रेषण की उम्मीद

पाकिस्तान को 2026-27 में विदेश से 44 अरब डॉलर के धनप्रेषण की उम्मीद
Modified Date: July 3, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: July 3, 2026 5:53 pm IST

कराची, तीन जुलाई (भाषा) पाकिस्तान को वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान विदेश में रहने वाले अपने नागरिकों द्वारा 44 अरब डॉलर तक का धन भेजे जाने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष में प्राप्त 41.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर से अधिक होगा। पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के गवर्नर जमील अहमद ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में पांच अरब डॉलर से अधिक का विदेशी भुगतान करने के बावजूद पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अरब डॉलर से अधिक हो गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए कदम उठाए जाने से पाकिस्तान का विदेशी कर्ज करीब 100 अरब डॉलर के स्तर पर स्थिर बना हुआ है।

एसबीपी गवर्नर ने कहा कि प्रवासी पाकिस्तानियों के लिए धन भेजना और आसान बनाने के उद्देश्य से नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन योजनाओं के तहत प्रेषकों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा, क्योंकि लेनदेन की लागत बैंकों द्वारा वहन की जाएगी।’’

अहमद ने कहा कि 2015 से 2022 के बीच पाकिस्तान का विदेशी कर्ज औसतन छह अरब डॉलर प्रतिवर्ष की दर से बढ़ा, जबकि 2022 के बाद से यह लगभग 100 अरब डॉलर के स्तर पर स्थिर है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में