पाकिस्तान शेयर बाजार में 4,600 अंक की बड़ी गिरावट

Ads

पाकिस्तान शेयर बाजार में 4,600 अंक की बड़ी गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 8, 2026 / 10:28 PM IST,
    Updated On - July 8, 2026 / 10:28 PM IST

कराची, आठ जुलाई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ संघर्ष विराम समाप्त होने संबंधी घोषणा के बाद पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक केएसई-100 कारोबार के अंत में 4,626.19 अंक यानी 2.48 प्रतिशत गिरकर 1,81,629.36 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय सूचकांक 6,751.21 अंक की गिरावट के साथ 1,79,504.34 तक लुढ़क गया था।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार में यह गिरावट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका से जुड़ी है। ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम समझौता खत्म होने की घोषणा की है जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय