पतंजलि फूड्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 86 प्रतिशत बढ़कर 335.73 करोड़ रुपये पर

Ads

पतंजलि फूड्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 86 प्रतिशत बढ़कर 335.73 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 02:34 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) पतंजलि फूड्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 86 प्रतिशत बढ़कर 335.73 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 180.35 करोड़ रुपये रहा था।

पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,341.89 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,779 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को खाद्य तेल कारोबार से 8,504 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई, जबकि रोजमर्रा के सामान बनाने वाले (एफएमसीजी) कारोबार से आय 2,937.74 करोड़ रुपये रही।

पतंजलि फूड्स की स्थापना 1986 में हुई। यह देश की प्रमुख खाद्य तेल कंपनियों में शामिल है। कंपनी खाद्य तेल, एफएमसीजी और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में कारोबार करती है।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,814.47 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,300.70 करोड़ रुपये था।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय